Narega Mahila Bharati 2023 आवेदन कैसे करे। नरेगा महिला भर्ती 2023

Narega mahila bharati : महात्मा गांधी नरेगा मजदूरी योजना के बारे में तो आप सभी लोगों को पता ही होगा अब इसके अंतर्गत सरकार महिला के लिए एक नई नौकरी की शुरुआत करने जा रही है जिसका नाम है मनरेगा मेट। मनरेगा मेट की भर्ती ( MNREGA MATE Recruitment)  मनरेगा मजदूरों से बिल्कुल अलग होती है क्योंकि मनरेगा मेट को कोई भी मजदूरी का काम नहीं करना पड़ता है बल्कि जो मनरेगा मजदूर होते हैं उनके कामकाज की देखरेख करनी पड़ती है।

नरेगा महिला मेट भर्ती के लिए पात्रता। NREGA Mahila Mate Recruitment

Eligibility

  • महिला आवेदक भारत की नागरिक होनी चाहिए।
  • नरेगा मेट करने के लिए आप जिस गांव के निवासी हैं उसी गांव से आवेदन कर सकते हैं।
  • मेट मैं सिर्फ वही महिला आवेदन कर सकती हैं जो गरीब है मजदूर हैं और बेरोजगार है।
  • नरेगा मेट बनने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
  • नरेगा मेट बनने के लिए जॉब कार्ड होना अनिवार्य है।
  •  महिला लाभार्थी के पास में बैंक का अकाउंट होना चाहिए तथा
  • बैंक का अकाउंट  के साथ आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

Narega Mahila Bharati Documents। नरेगा महिला मेट भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  1. आवेदन फॉर्म
  2. आधार कार्ड
  3. Nrega जॉब कार्ड
  4. एजुकेशन सर्टिफिकेट
  5. बैंक पास बुक
  6. 2 फोटो

नरेगा महिला मेट की भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे। NREGA Mahila bharati

  1. नरेगा महिला मेट बनने के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नहीं है इसके लिए ऑफलाइन ही आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  2. आज की नई भर्ती फॉर्म प्राप्त करने के लिए आप अपने गांव की पंचायत में जाएँ वहाँ पर मौजूद अधिकारी से नरेगा मेट के लिये आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  3. फॉर्म में सभी जानकारी भरें और उसमें सभी दस्तावेजों को भी अटैच कर दें।
  4. फॉर्म भर जाने के बाद एवं दस्तावेज भी सही से अटैच हो जाने के बाद फॉर्म को उसी अधिकारी के पास जमा कर दें।
  5. इसके बाद आपको 40 मजदूरों की एक सूची तैयार करनी होगी ये 40 मजदूर वहीँ होंगे जो आपके अंडर में कार्य करेंगे।
  6. उन मजदूरों के जॉब कार्ड की डिटेल भी आपके पास होनी चाहिये, आपको मजदूरों की सूची एवं उनके जॉब कार्ड की सूची सभी उसी ग्राम पंचायत में जमा कर देनी होगी।
  7. फिर आपके फॉर्म एवं सभी पेपर्स की जाँच की जाएगी सब सही होने के बाद महिला को नरेगा मेट बना दिया जायेगा, और फिर आप उसका कार्य शुरू कर सकते है।

नरेगा महिला मेट लिस्ट में नाम देखें । Check Name in NREGA mahila Met List

  • नरेगा mahila मेट लिस्ट को आप ऑनलाइन देख सकते हैं। जिसके लिए आपको नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करना पड़ेगा। क्योंकि आपको जो भी जानकारी प्राप्त करनी है वो आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर पहुंचेंगे आपको इसके बाद पंचायत वाले विकल्प पर जाकर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको ग्राम पंचायत के ऑपशन को जनरेट करना होगा।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर पूछी गई जानकारी सही तरह से भरनी होगी और अंत में प्रोसीड पर क्लिक कर सबमिट करनी होगी। क्योंकि इसको क्लिक करके ही आप आगे की जानकारी भर पाएगे।
  • वेबसाइट पर जाकर आपको वर्क वाले सेक्शन पर जाना पड़ेगा। जहां जाकर आपको कंसोलिडेट रिपोर्ट ऑफ पेमेंट टू वर्कर पर जाकर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको वित्तीय वर्ष सूची की लिस्ट नजर आएगी। जो आपकी स्क्रीन पर खुलेगी। जिसमें आपको सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। जिसको आपको जानना बेहद जरूरी है।
  • इस लिस्ट में mahila अपना नाम और सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही पेमेंट की सूची में अपने पेमेंट से जुड़ी जानकारी भी सर्च कर सकते हैं।
नरेगा मेट हेल्पलाइन नंबर। NREGA Mate Helpline Number

तो दोस्तों इस हेल्पलाइन नंबर से आप नरेगा मेट से सबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • Toll Free Number : 1800111555
  • Official Website : nrega.nic.in

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Narega mahila bharati (सरकारी नौकरी की भर्ती) के बारे मे सभी जरुरी जानकारी प्रदान की है। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों को भी शेर जरुर करे और अपने Facebook और WhatsApp के ग्रुप में भी अवश्य शेर करे। दोस्तों इस आर्टिकल या हमारे बारे में कोई सवाल हो तो निचे Comment Box में कमेन्ट जरुर करे और अन्य नरेगा की Update सबसे पहले प्राप्त करने के लिए हमारी www.nregajoblist.in से जुड़े।

FAQs : MGNREGA Job Card

Q-1. नरेगा मेट किसे कहते हैं ?
A- मनरेगा मजदूरों के कार्य एवं उन्हें मजदूरी देने जैसी विभिन्न व्यवस्था वाले कार्य करने के लिए नरेगा मेट नियुक्त किये जाते हैं।  जिनका कार्य मुख्य रूप से लिखा पढ़ी का होता है।

Q-2. नरेगा मेट की मजदूरी कितनी होती है ?
A- यह मनरेगा मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी पर निर्भर करता है, जोकि अलग – अलग राज्यों में अलग – अलग होती है।

Q-3. नरेगा मेट का कार्य क्या है ?
A- अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले कम से कम 40 मजदूरों की देखरेख का कार्य।

Q-4. नरेगा मेट की भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें ?
A- अपने गांव की पंचायत में जाकर।

Leave a Comment

error: Content is protected !!