ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मनरेगा (mgnrega) योजना से सबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर नरेगा ग्राम पंचायत list में नाम भी देखा जा सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है। इस लिए पोस्ट में हमने आपको नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट ऑनलाइन कैसे देख सकते है इसकी जानकारी प्रदान करेंगे।
नरेगा ग्राम पंचायत list में अपना नाम 2023 की नई लिस्ट में है या नहीं इसे आप घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हो। तो चलिए आसान तरीके से आपको बताते है कि नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें ?
नरेगा ग्राम पंचायत List 2023 ऑनलाइन कैसे देखें ?
- नरेगा ग्राम पंचायत List में नाम देखने के लिए हमें ग्रामीण विकास मंत्रालय की nrega.nic.in ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग अलग कई ऑप्शन दिखाई देंगे। हमें नरेगा ग्राम पंचायत List देखना है इसलिए Generate Reports सेक्शन में जाना है और यहाँ Job Cards ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अगले स्टेप में आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद जिला, ब्लॉक और पंचायत का नाम सेलेक्ट करें
- सबसे पहले आपको Financial Year – 2023-2024 सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपना जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है।
- अब स्क्रीन पर जॉब कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग रिपोर्ट देखने का विकल्प खुलेगा। हमें जॉब कार्ड में अपना नाम देखना है। इसलिए यहाँ R1. Job Card Registration वाले बॉक्स में JobCard/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करें।
- जैसे ही अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके Proceed करेंगे, स्क्रीन पर आपको नरेगा ग्राम पंचायत List दिखाई देगा। यहाँ आपको उस पंचायत में जितने भी जॉब कार्ड धारक है उसकी पूरी सूची मिलेगा। इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हो।
Read also :
नरेगा जॉब कार्ड कैसे प्राप्त करे ?
नरेगा हेल्पलाइन नंबर
टोल फ्री नंबर – 1800111555
FAQs : नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट
मनरेगा योजना क्या है?
भारत सरकार की इस योजना के तहत नागरिको को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती है।
मनरेगा का काम कैसे देखें ?
आप मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर जाकर नरेगा का पूरा काम देख सकते है।
नरेगा जॉब कार्ड सूचि कैसे देखें ?
नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट की मदद से आप ऑनलाइन जॉब कार्ड सूचि देख सकते है।
नरेगा हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
नरेगा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर – 180011155